भतीजी के साथ रेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। आज  पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

दरसल घटना ईद वाले दिन की है। जब पीड़िता के चाचा ने घर मे कोई ना होने का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मासूम को  बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय बच्ची की मां अस्पताल में थी। पिता और अन्य परिजन पड़ोस में ईद मिलने गए थे। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाया।

पीड़िता ने बाद में अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने तुरंत बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीओ पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने पीलीभीत बाईपास के 99 बीघा प्लाट के पास घेराबंदी की। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज