शीशगढ़: ग्राम मदनापुर में 15 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, समाजसेवियों ने किया उद्घाटन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ (बरेली)। ग्राम मदनापुर में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार रात्रि को भव्यता के साथ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी मेंहदी हसन खान और जमीर खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मदनापुर क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष और प्रधान पद के प्रत्याशी मेंहदी हसन खान ने बताया कि यह आयोजन गांव के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। वे लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस आयोजन को भी सामाजिक समर्पण का एक रूप मानते हैं।

उद्घाटन समारोह में जमीर खान ने मैदान में पहुंची सभी टीमों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और निष्पक्ष खेल की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के जोश और गांववासियों की उपस्थिति से मैदान का माहौल बेहद रोमांचक बन गया।

इस मौके पर वारिस हुसैन खान, नवी हसन, जसवंत राठौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी टीमों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को जीवित रखेगा बल्कि ग्रामीण युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी देगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज