फतेहगंज पश्चिमी में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाते समय एमबीबीएस का छात्र डूबा, मिला शव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी ।शनिवार देर शाम कस्बे के पास स्थित वैगुल और भाखड़ा नदियों के संगम पर नहाते समय दो छात्रों में से एक डूब गया था। आज दोपहर एनडीआरएफ और स्थानीय गौताखोरों की मदद से मेडिकल के छात्र के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने कॉलेज प्रबन्धन पर घटना की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं एसडीएम मीरगंज ने कहा  है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।

कॉलेज से बाजार जाने के बहाने से निकले थे छात्र

यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों छात्र कॉलेज से बाजार जाने के बहाने निकले थे, लेकिन घूमते-घूमते पिपरिया गांव के पास संगम स्थल तक पहुंच गए। क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज से चार-पांच छात्र शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बाजार में खरीदारी के लिए निकले थे।

इनमें से दो छात्र पिपरिया गांव के पास स्थित वैगुल और भाखड़ा नदियों के संगम स्थल पर नहाने चले गए। नहाते समय अचानक पानी के बहाव में दोनों डूबने लगे।

एक छात्र को बचा लिया गया था ,दूसरे की थी तलाश जारी
इस हादसे में गोरखपुर निवासी आराध्या मिश्रा (पुत्र अवनीश मिश्रा) को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया था लेकिन महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी शनिदेव (पुत्र महिपाल), उम्र करीब 20 वर्ष, नदी में गहरे पानी में डूब गया था। आज शनिदेव  का शव बरामद कर लिया गया।

 

राहत कार्य आज भी था जारी
घटना की सूचना पर गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे थे।  स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किए, लेकिन शनिदेव का कोई सुराग नहीं मिला । इसके बाद गोताखोरों से संपर्क किया गया, लेकिन अंधेरा होने के चलते उन्होंने रात्रि में सर्च ऑपरेशन करने में असमर्थता जताई। आज सुबह होते ही तलाश दोबारा शुरू इसके बाद शव को बरामद कर लिया गया।

पुलिस का यह है कहना
फतेहगंज पश्चिमी निरीक्षक (अपराध) प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रों के बाजार जाने की सूचना कॉलेज प्रशासन से मिली थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज