बहेड़ी। बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक मंत्री अफ़ज़ाल अहमद और उनकी पत्नी, शिक्षिका सीमा इस्लाम, हज यात्रा पर सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों लखनऊ से फ्लाइट द्वारा मक्का-मदीना के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
हज यात्रा से पूर्व, बहेड़ी में उनके आवास पर लोगों ने जोश और गर्मजोशी के साथ उन्हें विदा किया। इस अवसर पर बहेड़ी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार जोशी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरतवीर गंगवार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार सिंह, ब्लॉक मंत्री विनोद गंगवार, राजीव कुमार सिंह, प्रेम शंकर, जितेंद्र तोमर, हाफिज अनवार अहमद, शकील मलिक, नसीम शाह, तनवीर अहमद, नईम एमडीआर, कमरुल हसन, अरशद रिजवी, मो. राशिद, मो. साजिद, खालिद खान, फाज़िल हुसैन, नसीम रज़ा आदि शिक्षकों ने गले मिलकर उन्हें हज यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
सभी ने हज के दौरान अपने लिए दुआ करने की गुज़ारिश भी की।
