पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में 27 दिन दिए जलाने का लिया संकल्प

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़। कश्मीर में आतंकियों द्वारा किए गए हमले का विरोध अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को शीशगढ़ में व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने जुलूस निकालने के बाद पड़ाव चौराहे पर इकठ्ठा होकर दिए जलाकर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटको को श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकियों के खिलाफ आक्रोश जताया।

 

इस दौरान पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।इसके साथ ही व्यापारियों ने पी एम नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के आतंकबाद को जड़ से खात्मा करने का आह्वान किया।इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार कठेरिया,वीरेंद्र कठेरिया जसवंत राठौर, पत्रकार अजहरुद्दीन, लक्ष्मी राठौर आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज