डॉ. अनुराग अग्रवाल वियतनाम के शैक्षिक भ्रमण से लौटे, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत का किया प्रतिनिधित्व

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

शाहजहांपुर।एस.एस. कॉलेज, शाहजहांपुर के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल वियतनाम की नौ दिवसीय शैक्षिक यात्रा पूर्ण कर स्वदेश लौट आए हैं। उन्होंने हो ची मिन्ह सिटी में वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन और विश्व हिंदी मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने “आर्थिक परिवेश पर G-20 के प्रभाव” विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने G-20 की अध्यक्षता करते हुए वैश्विक नेतृत्व का परिचय दिया है। सम्मेलन के माध्यम से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, मुद्रास्फीति, ब्याज दरें, स्टार्टअप, नवाचार और निवेश जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। साथ ही, डिजिटल ट्रांजैक्शन, पर्यावरण संरक्षण और हरित वित्त पर बनाई गई रणनीतियाँ भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी।

डॉ. अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट शोधपत्र के लिए वर्ल्ड आयुष फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यू.के. निगम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से वियतनाम के मेधावी शोध छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

इस शैक्षिक भ्रमण में भारत के विभिन्न हिस्सों से कुल 55 विद्वानों ने भाग लिया। डॉ. अनुराग की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के सचिव डॉ. ए.के. मिश्रा, प्राचार्य डॉ. आर.के. आज़ाद, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, चंद्रभान त्रिपाठी, रवि सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज