साईकिल से भारत यात्रा पर निकले संत ओमपाल यदुवंशी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर कांशीराम निवासी संत दयाल दास (ओमपाल यदुवंशी) साईकिल से निकले भारत भ्रमण पर कस्बा वासियों ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत कर जलपान कराया।

 

जानकारी के अनुसार संत ओमपाल यदुवंशी ने बताया कि पंथ श्री हजूर अर्धनाम साहेब (आचार्य कबीर पंथ) सदगुरू कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा वाराणसी उ प्र की प्रेरणा से महन्त श्री हंस योग दास साहेब के मार्गदर्शन में पंथ प्रचार प्रसार यात्रा का शुभारम्भ 27 मार्च 2025 को फतेहगंज पश्चिमी के गांव खिरका के कांवरिया शिव मंदिर से साइकिल यात्रा शुरू कर उत्तराखंड दिल्ली जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में होते हुए 29 अप्रैल को बरेली वापसी हुई।

संत ओमपाल यदुवंशी ने बताया कि साइकिल यात्रा जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे और बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान उन्होंने सनातन धर्म प्रचार कर लोगों को पर्यावरण के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।

मंगलवार 29 अप्रैल को साइकिल से यात्रा करते हुए बरेली से फरीदपुर, जलालाबाद, बदायूं, आगरा, मथुरा, राजस्थान होते हुए पूरे भारत का भ्रमण करेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment