14 लाख की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

नवाबगंज (बरेली):

ग्राम मुझेना संतोष निवासी शिशु पाल पुत्र जय पाल सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए अपने घर में हुई चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है। 18 अप्रैल 2025 को नवाबगंज कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट (मु.अ.सं. 010-0227/2025, धारा 305, एन-ए-2023) के बावजूद पुलिस अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

पीड़ित का कहना है कि इस चोरी में 14 से 15 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और नकदी शामिल है, चोरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस टालमटोल कर रही है। उन्होंने संदेह जताया कि आरोपी माल को कहीं छुपाए हुए हैं, जिसे सख्त जांच के जरिए बरामद किया जा सकता है।अब थक-हार कर पीड़ित अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment