सड़क पार करते ग्रामीण को बाइक ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम विल्सा निवासी एक ग्रामीण को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ग्रामीण के पैर में फ्रैक्चर आया है। वहीं टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बाइक ले कर भाग गया।
ग्राम विल्सा निवासी महेशपाल ने बताया कि उनका भाई नन्हे शीशगढ़ धनेटा रोड पर धर्मकांटे के पास सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक सामने  से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके भाई के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर बाइक चालाक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज