विवि में  एथलेटिक्स चौपियनशिप आयोजन 10 अप्रैल से

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे बरेली में 28 वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चौपियनशिप, 2025,  10 से  11 अप्रैल को एम.जे.पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है।जिसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 650 खिलाड़ी (बालक व बालिका) प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर एम.जे.पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय के माननीय उपकुलपति श्री के.पी. सिंह जी दिनांक 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे  मुख्य अतिथि के रूप में औपचारिक उद्घाटन करेंगे और माननीय जिला अधिकारी महोदय शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे और खिलाडियों का उत्सावर्धन व मार्गदर्शन करेंगे।इस चौंपियनशिप के आयोजन के लिए प्रदेश स्तर के लगभग 20 टैक्सनिकल ऑफिशियल उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा नियुक्त किये गए हैं।
इसमे निष्पक्षता के लिये फोटो फिनिश टीम की भी व्यवस्था की स्थलेटिक्स चैम्पियनशिप गई है। प्रथम बार बरेली मे प्रदेश स्तरीय  प्रतियोगिता जिला एथलेटिक्स संघ बरेली द्वारा कराई जा रही है । कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, जयप्रकाश देवनानी,यशपाल सिंह, गजेन्द्र तोमर (सचिव), सत्यवीर यादव, राजा अयलानी (कोषाध्यक्ष),अशोक यादव, अजय कश्यप, दिनेश गिरी,मयूर पटेल एवं संगठन के अन्य लोग उपस्थित रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment