ई रिक्शा चालक ने गृह कलह में फांसी लगाकर दी अपनी जान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस दौरान परिजन युवक के अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे । तभी पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के मुताबिक  शाहबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के  ब्रह्मपुरा निवासी  44 वर्षीय दीपक चन्द्रा पुत्र स्व मनोहर लाल ने आज सुबह  अपने ही घर मे गैलरी की छत से लगे कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा लिया , जिससे मौके पर ही युवक की  मौत हो गई। आननफानन में परिवार ने मामले को छुपाने के लिए बिना पुलिस को सूचित किए शव को उतार कर अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा की तैयारी शुरू कर दी।
जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुँची। पहले तो परिजनों ने मामले को  हार्ट अटैक का बताकर पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया बाद में हकीकत सामने आ गई। मोहल्ले  में चर्चा है कि पति-पत्नी में हमेशा विवाद रहता था शनिवार सुबह भी विवाद हुआ था बाद में दीपक ने  पत्नी से परेशान होकर फांसी लगा ली ।
दीपक ई रिक्शा चलाकर परिवार पालता था । 2011 में उसकी शादी निर्मल चन्द्रा से हुई थी । उसकी  13 वर्षीय पुत्री व 7 वर्षीय पुत्र है जिनके सिर से आज उसके पिता का सहारा उठ गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले में  जाँच जुट गई है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज