महिला ने गृह क्लेश में की आत्महत्या ,पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बहेड़ी में एक दुखद घटना सामने आई है। केसर की लेबर कॉलोनी में 36 वर्षीय नीतू सिंह ने अपने घर में फांसी लगा ली। नीतू के पति सचिन शराब पीने के आदी थे, जिसके कारण घर में अक्सर कलह होता रहता था।घटना की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार और कोतवाल संजय तोमर फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

 

 

 

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महिला की मृत्यु के संबंध में जांच की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज