9 से 11 जनवरी तक लगेगा उत्तरायणी मेला, कार्यक्रम में सीएम धामी के आने की उम्मीद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : 29 वां उत्तरायणी मेला 9 जनवरी से आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर रोटरी क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें 145 विभिन्न स्टॉल उत्तराखंड और दूसरे राज्यों को बुक हो चुके हैं। उत्तराखंड के कई स्टार लोक गायक-गायिकाएं एवं सांस्कृतिक टीम उत्तरायणी मेले में हिस्सा लेंगी।

उत्तरायणी जन कल्याण समिति की पर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जन कल्याण समिति के महामंत्री मनोज पांडे ने बताया कि 9 जनवरी को अपनी संस्कृतिक छटा बिखरते हुए शोभायात्रा का कोतवाली से शुभारंभ होगा जिसका उद्घाटन महापौर मेयर उमेश गौतम द्वारा किया जाएगा।

 

 

इसके अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, तीसरें दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रहेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज