ज्वैलर्स से एसओजी बनकर लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा ,9 लोग गिरफ्तार

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस ने नकली एसओजी बनकर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है | पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर 9 लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि गैंग का मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है | दरसल उत्तराखंड के थाना सितारगंज के उधमसिंघ के रहने वाले शख्स अर्जुन कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी | कुछ लोगों ने एसओजी बनकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है साथ उसके 8 लाख रूपए और एक किलो सोना लेकर चले गए है | जब पुलिस ने अपनी जाँच शुरू की तो पता चला कि वादी अर्जुन ने कम दामों में सोना लेने के चक्कर  धोखाधड़ी का शिकार हो गया है | जब पुलिस ने पीड़ित अर्जुन से बात की तो पता चला कि वह आरोपियों से कम देने के लालच में आरोपियों से दो बार सोना खरीद चुका है | इस बार आरोपियों ने साजिश रचकर नकली सोना देकर 8 रूपए भी लूट लिए है | वही आरोपियों ने वादी द्वारा ख़रीदा गया भी सोना लेकर चम्पत हो गए है | पीड़ित ने अर्जुन ने बताया कि ३१ मार्च को उसे बारादरी क्षेत्र में कम दामों में सोना खरीदने के लिए बुलाया गया था | जैसे उसने सोना ख़रीदा था  तभी कुछ लोग एसओजी बनकर आये और धमकाकर उससे सोना और उसके जेब में रखा केस ले गए | इसके बाद वह थाना बारादरी पहुंचा  की शिकायत की | पुलिस  ने जब घटना के तार जोड़े तो पता चला की गैंग का मुखिया सितारगंज का अवतार सिंह सिंह है और पूरी घटना के पीछे आरोपी संतपाल उर्फ़ साबिर है | पुलिस ने सर्विलांस की मदद से घटना के सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | उनके पास से दो मोटरसाइकिल ,2 अवैध तमंचे ,6 चाकू ,12 मोबाइल और 340000 केस भी बरामद हुआ है | एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि 31 मार्च को बारादरी क्षेत्र में अर्जुन नाम के युवक को  कम रेट पर सोना देने के नाम पर अपने झांसे में लिया था बाद में उसके द्वारा ख़रीदा गया सोना और 8 लाख केस नकली एसओजी बनकर लूट लिया था | पुलिस ने मामले  का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | इन आरोपियों में एक टेलर ,एक किसान ,एक प्रॉपर्टी डीलर ,व्यापारी है | जबकि दो आरोपी  गिरफ्त से दूर है | पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धारों में मुकदमा दर्ज किया है | घटना के संबंध में बरेली पुलिस उत्तराखंड पुलिस से संपर्क साध रही है ताकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!