
कमलेश शर्मा
शाहजहांपुर । प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में प्रत्याशी अपने वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कहीं प्रत्याशी अपने वोटरों को लुभाने के लिए दारू और मुर्गे की दावत उड़वा रहे हैं तो कहीं लड्डू कही पैसा और महिलाओ को साड़ी और पायल बाँट रहे है। ऐसा ही मामला एक यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया है। जहां बंडा ग्राम पंचायत के सुंदरपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी ने अपने वोटरों को लुभाने के लिए दारू और मुर्गे की दावत कर डाली लेकिन दावत से पहले पुलिस ने छापा मारकर वोटरों और प्रत्याशी के अरमानों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने मौके से 50 किलो से ज्यादा कटा हुआ मुर्गे का मीट और मौके से दो गाड़ियों सहित सामान बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है । प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । फिलहाल इस घटना के बाद जिले में प्रत्याशियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल मामला थाना बंडा क्षेत्र के सुंदरपुर ग्राम पंचायत का है। जहां ग्राम पंचायत सुंदरपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी नवनीत कौर के पति प्रगट सिंह ने अपने क्षेत्र के वोटरों को लुभाने के लिए आज रात दारू और मुर्गे की दावत की थी लोग सुबह से ही मुर्गे और दारू की दावत उड़ाने के लिए तैयार थे। लेकिन इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली प्रधान पद के प्रत्याशी ने आज रात वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गा पार्टी रखी है सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा जहां से काटा जा रहा मुर्गे का मीट और मीट काटने के उपकरण सहित दो कारें बरामद की हैं। जिनमें कटा हुआ मीट ले जाया जा रहा था पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रत्याशियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अब प्रत्याशियों में हड़कंप मचा हुआ है।




