
अलीगढ़ ।बन्नादेवी क्षेत्र के चूहरपुर इलाके में रहने वाले पुलिस विभाग के फालोवर की बीमारी के चलते शुक्रवार को मौत हो गई। फालोवर की कोतवाली सिकंद्राराऊ (हाथरस) में तैनाती थी और काफी समय से अवकाश पर चल रहे थे। बन्नादेवी स्थित चूहरपुर निवासी 45 वर्षीय बृजमोहन फालोवर थे। बीमारी के चलते अवकाश लेकर घर आ गए थे। गुरुवार रात उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। स्वजन उन्हें लेकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। बृजमोहन चार बच्चों के पिता थे।
Author: cradmin
Post Views: 50




