कोरोना संक्रमित सिपाही अंकित तमार की मौत , 12 दिन पहले कोरोना संक्रमित होने की आई थी रिपोर्ट 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश में  कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है | लोग घर में ही रहकर सरकार की कोविड लाइन का पालन कर रहे है | इसके बाद भी बुरी खबरों के आने का दौर नहीं रुक रहा है | वही गौतमबुद्ध नगर  में भी कोरोना का सितम जारी है |  सोमवार को  गौतम बुद्ध नगर में एक पुलिसकर्मी की कोरोना के चलते  मौत हो गयी।कोरोना संक्रमित सिपाही अंकित तरार की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।अंकित तरार गौतम बुद्ध नगर में डायल 112 में दादरी में  तैनात था  ।अंकित 2016 बेच का सिपाही था और शामली का रहने वाला था । अंकित की 12 दिन पहले  कोरोना पॉजिटिव  की रिपोर्ट आई  थी |  रिपोर्ट आने के बाद सिपाही अंकित ने खुद को घर पर आसोलेट कर रखा था | अंकित की अचानक तबियत  खराब हो गयी | अंकित को बेहतर इलाज के लिए  मेरठ रेफर किया गया  जहाँ  इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गयी।अंकित की मौत की खबर से गौतमबुद्ध नगर के पुलिस महकमे में शोक की लहर है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment