
फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र के गांव अगरास में मंगलवार दोपहर को चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष एक दूसरे पर तंज कसते हुए आपस में भिड़ गये। शबाना पत्नी अतीक अहमद का आरोप है। परवीन बेगम पत्नी कफील अहमद का जिला पंचायत चुनाव में वोटों को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात की रंजिश मानते हुए मंगलवार दोपहर के समय शबाना का देवर सफीक अहमद अपने मकान के गेट पर खड़ा था। तभी कफील अहमद, चुनने, सफी अहमद, शफीक अहमद, आदि लोगों ने मुझे और मेरे देवर सफीक अहमद के साथ गाली गलौज देते हुए मारपीट की मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया तहरीर मिली है,मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
Author: cradmin
Post Views: 34




