
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बुद्धवार को सरकार ने चार दिन का लॉकडाउन बड़ा दिया है | सूबे में अब सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन रहेगा | सरकार ने दो दिन पहले भी लॉक डाउन बढ़ाया था | वही प्रदेश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। आवश्यक वस्तुओं के आवागमन के लिए ई-पास जारी होने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की सेवा देने वाली संस्थाओं को भी पास लेना होगा। आमजन चिकित्सा सेवा लेने के लिए ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री हेल्पनंबर 1076 पर आवश्यक वस्तुओं की सेवा नहीं मिलने पर शिकायत भी की जा सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए rahat.up.nic.in पर जाना होगा इसके बाद ई पास जारी हो सकेगा | गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते लोग बड़ी संख्या में सक्रमित हो रहे है साथ ही मर भी रहे है | एटा में कोरोना संक्रमित होने से एसपी क्राइम राहुल कुमार की मौत हुई है | बीते दिन भी गौतमबुद्ध नगर में भी कोरोना संक्रमित होने के चलते सिपाही अंकित तमार की मौत भी हुई थी | अंकित मेरठ के शामली का रहने वाला था |




