
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने एक शख्स को इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उस शख्स ने सिपाही से इतना पूछ लिया साहब आपका मास्क कहा है ? इस बात से सिपाही बौखला गया और सवाल करने वाले शख्स का फोन छीनकर थप्पड़ जड़ दिया | इसी दौरान किसी शख्स ने यह वीडियो बनाकर क्षेत्र में वायरल कर दिया | दरसल देश मे फैली कोरोना महामारी से वचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन कराने को एक तरफ पुलिस प्रशासन अपनी जान जोखिम मे डालकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे है। तो वही कुछ सरकारी मुलाजिम जनता के सामने गलत मिसाल पेशकर सरकारी मुहिम पर पानी फेर रहे है |
शेखुरा में विवाद की खबर पर पहुंची थी पुलिस : मामला शीशगढ़ थाने की डायल 112 पर तैनात एक सिपाही का है। जानकारी के मुताबिक रविवार को 11 वजे कस्वे के मोहल्ला शेखुपुरा में आपसी विबाद होने की सूचना पर 112 पुलिस पहुंच गई। जिसमें तैनात एक सिपाही बिना मास्क के नीचे उतरा और लोगो को कोरोना की नसीहत देने लगा। इसी बीच किसी ने सिपाही से पूंछ लिया कि सर आपका मास्क कहां है आप तो मास्क नही लगाए हो। सिपाही ने कहा कि मेरा मास्क गाड़ी में है,तुझे क्या मतलब कहकर युवक के थप्पड़ जड़कर उसका फोन छीन लिया। हालांकि कहासुनी करने पर उसका फोन तो बापस कर दिया । लेकिन युवक को पुलिस से पंगा लेने की धमकी और दे डाली। इस बिना मास्क सिपाही व थप्पड़ जड़े जाने का वीडियो वायरल हो गया।इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नही अगर ऐसा हुआ है तो दिखवाते है |
एसएसपी ने घटना का लिया संज्ञान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना शीशगढ़ के अंतर्गत पीआरवी 188 पर तैनात सिपाही सुशील कुमार सिंह के द्वारा सूचना पर इवेंट अटेंड करने एक गांव में गया था । जहां वह बिना मास्क के थे। वहां एक व्यक्ति के द्वारा उनका वीडियो बनाया जा रहा था और पूछा गया कि वह बिना mask के क्यों है ?तो उक्त सिपाही के द्वारा मोबाइल पर झपटने का प्रयास गया ।उक्त आचरण पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं है ।और साथ ही साथ अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी लापरवाही प्रदर्शित करता है। घटना के संबंध में 112 में तैनात सिपाही को लाइन हाजिर किया जा रहा है ,और उनके ऊपर बिना मास्क के लिए 1000 रूपए का जुर्माना लगाया जा रहा है।
देखिये यह वायरल वीडियो




