मांस के भाव को लेकर एक समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र धौराटांडा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रतिबंधित पशु का मीट बेचने को लेकर दुकान मालिक और किरायेदार आमने सामने आ गए। इसी दौरान किसी शख्स ने दोनों पक्षों के विवाद का वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया ।पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। बताया जाता है कि भोजीपुरा
धौराटांडा गांव के रहने वाले जलीस बंजारा की दुकान में सलीम कुरैशी किरायेदार हैं। दुकान मालिक जलीश का सलीम कुरैशी पर आरोप है कि सलीम गौवंशीय पशुओं को काटते हैं और उनका मीट बेचते हैं। जिस पर सलीम बंजारा ने विरोध किया। इस बात को लेकर जलीस बंजारा और सलीम कुरैशी के बीच विवाद हो गया। दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर तमंचे तान दिये और फायरिंग की । जैसे ही मामला ने तूल पकड़ा तो हमलावर फरार हो गए। एसपी ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मीट खरीदने के भाव को लेकर विवाद हुआ था । इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस संबंध में भोजीपुरा थाने पर एक मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

देखिये यह वायरल वीडियो

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment