कोरोना संक्रमित व्यापारी मनोज अग्रवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा के जाने-माने एक बड़े व्यापारी की पिछले पन्द्रह दिनों से चल रही कोरोना से जंग में बीती रात दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। कस्बा के जाने-माने व्यापारी लोगों के चहेते जो हीरो मोटरसाइकिल, अंजलि बैंकट हॉल, सोने चांदी की दुकान के साथ फोर्ड ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक मनोज कुमार अग्रवाल उर्फ पम्मी लाला का पिछले पन्द्रह दिन पहले कोरोना संक्रमित होने पर इलाज चल रहा था। दो दिन पहले हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के लाजपत नगर में एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के चलते आक्सीजन लेवल गिरता देख अस्पताल के डॉक्टरों ने ने उन्हें वेंटिलेटर बैड पर ले लिया। और बीती रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मनोज कुमार अग्रवाल उर्फ पम्मी लाला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है । उधर मनोज कुमार अग्रवाल के छोटे भाई नीरज अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित होने के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पम्मी लाला की मौत की खबर से कस्बा मेंं शोक की लहर दौड़ गई।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment