सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पहल : आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का सम्मान से कराएंगे अंतिम संस्कार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी की बरेली के आंवला लोकसभा से BJP सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने गंगा में शव फेंकने की घटना पर अपना बयान दिया है | सांसद  धर्मेन्द्र कश्यप बोले ने कहा कि ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है | अंतिम संस्कार करने के लिए धन नहीं है तो ऐसे लोग चिंता नहीं करे वह उनको बताये|  वह सम्मान और  रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करवाएंगे । उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति का भी शव  हो उसका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होना चाहिए|

सांसद ने गंगा में शव नहीं फेंकने की भी अपील 

BJP सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने  यह भी कहा कि कहा शव को गंगा मे नही बहाए गंगा का जल निर्मल और पवित्र है। गंगा जल को स्वच्छ बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है |  सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने शवों के अंतिम संस्कार कराये जाने के सम्बन्ध में अपने मीडिया सेल के माध्यम से यह जानकारी वीडियो सन्देश के रूप में मीडिया को भेजी है | 

सीएम ने  गंगा में शव  फेंकने के मामले में लिया है संज्ञान 

सांसद ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जिला प्रशासन को भी दिशा-निर्देश दिए है कि जिन परिवारो की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। ऐसे परिवार मे अगर किसी की मृत्यु हो जाती है। और अंतिम संस्कार की अर्थिक तंगी के चलते आर्थिक मदद करके अंतिम संस्कार सम्मान के साथ रीति-रिवाज के अनुसार कराया जाए। गौरतलब है जब गंगा में शवों के उतरने की खबरें आई है तबसे यूपी सरकार ने गंगा की निगरानी के आदेश जारी किये है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment