मेरठ के  जुड़बा भाइयों की मौत का मामला  , एक साथ पैदा हुए और एक साथ दुनिया को कहा अलविदा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  एक परिवार को  कोरोना ने ऐसा  दर्द दिया जिसे परिवार आजीवन भूल नहीं पायेगा | दरसल ग्रेगरी रेमंड राफेल के नाम के शख्स के  दो जुड़बा जवान बेटे की कोरोना के चलते मौत हो गई| बताया जाता है कि  ग्रेगरी रेमंड  के घर  23 अप्रैल, 1997 को उनके पत्नी सोजा ने दो जुड़बा बच्चों को जन्म  दिया |  दोनों बच्चे  बहुत सुन्दर थे | जैसे जैसे दोनों भाई बड़े हुए और समझदार होते चले गए | रेमंड  के पडोसी बताते है कि जुड़वां जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था।  दोनों एक  साथ में जन्म लेने के बाद हमेशा दोनों ने एक साथ हर काम किया। एक साथ सोते, खाते, खेलते, पढ़ाई और यहां तक कि दोनों ने कंप्यूटर इंजिनियरिंग भी साथ ही  हैदराबाद में नौकरी भी एक साथ की। 

मेरठ के  जुड़बा भाइयों की मौत का मामला  , एक साथ पैदा हुए और एक साथ दुनिया को कहा अलविदा 

किसी को इस बात का विश्वास नहीं हो रहा कि दोनों एक साथ बीमार होंगे और एक साथ ही इस दुनिया से विदा भी होंगे।   24 साल बाद 24 अप्रैल को उनके दोनों बेटे बीमार पड़े और दोनों की 13 और 14 मई को कोरोना के चलते  मौत हो गई।  रेमंड ने बताया कि 24 अप्रैल को दोनों बेटों की तबीयत खराब हुई। उन्हें कोरोना वायरस हुआ था। उन्हें दिल के कोने में यह डर था कि अगर कहीं किसी एक को कुछ हो गया था वह दूसरे को क्या जवाब देंगे। वहीं एक दूसरा डर यह भी था कि पैदा होने से लेकर 24वें जन्मदिन तक उन्होंने कभी भी एक-दूसरे से अलग हटकर कुछ नहीं किया। राफेल ने बताया कि पहले जोफ्रेड की मौत हुई। जब इसकी खबर सोजा को हुई तो उसके मुंह से बस यही निकला कि अब राल्फ्रेड भी नहीं बचेगा। यही हुआ, कुछ घंटों बाद राल्फ्रेड के मरने की खबर भी आई। उन्होंने कहा,’वे हमें एक बेहतर जिंदगी देना चाहते थे। हम लोगों ने बड़े प्यार से दोनों  बच्चों को पाला-पोसा। बहुत संघर्ष किया। दोनों ने हैदराबाद से कोरिया और फिर जर्मनी जाने की योजना बना रहे थे। मुझे नहीं पता कि भगवान ने हमें किस बात की सजा दी | बताया यह भी जाता है कि राल्फ्रेड ने अपना आखिरी फोन अपनी मां को किया था। उसने उससे कहा कि वह ठीक हो रहा है और जोफ्रेड के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। तब तक जोफ्रेड की मौत हो चुकी थी। घरवालों ने उसे नहीं बताया कि वह मर चुका है। उन लोगों ने कहा कि जोफ्रेड को दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है लेकिन राल्फ्रेड ने अपनी मां से कहा, तुम झूठ बोल रही हो और फोन काट दिया।  जानकारी के मुताबिक  दोनों भाई शुरुआत में मेरठ के छावनी स्थित घर पर होम आइसोलेसन में रहे बाद में ऑक्सीजन की कमी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों जुड़बा भाइयों की मौत हो गई।

देखिये यह लिंक

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment