ऑनलाइन यूजर को  ब्लैकमेलर बना रहे अपना शिकार ,जानिए कैसे ?

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


पंकज गुप्ता 


बदायूँ | कोरोना काल में अधिकतर लोग घर पर बैठकर ऑनलाइन काम कर रहे है | लेकिन कुछ खुराफाती ऑनलाइन काम करने वालों को अपना शिकार बना रहे है | ऐसे ही कुछ मामले बदायूं जिले के बिल्सी में आये है | जानकारी के मुताबिक बिल्सी कस्बे में लोगों के फोन पर आजकल एक कॉल आ रही है जिस पर कॉलर अश्लील बात करता है और उसके साथ ही अश्लील वीडियो भी चलता है|  इसके बाद दूसरी तरफ बैठा ब्यक्ति जब काल पर बातें करने लगता है तो उसका वीडियो रिकार्ड कर लिया जाता है |  ब्लैकमेलर इसके बाद रूपए की डिमांड करता है और रूपए नहीं देने की स्थिति में वीडियो वायरल करने की धमकी देता है । बदायूं के बिल्सी में ब्लैकमेलर के शिकार हुए कुछ लोगो ने मामले की शिकायत पुलिस से की है | पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बिल्सी लोगो को कॉल करने वाले लोग यूपी छोड़ अन्य राज्यों से है | 

ऑनलाइन यूजर को  ब्लैकमेलर बना रहे अपना शिकार ,जानिए कैसे ?

जानिए ब्लैकमेलर कैसे देते है घटनाओं को अंजाम 
पीड़ितों ने बताया कि अननोन नंबर से उन पर वीडियो कॉल आई जिसे रिसीव करने पर उधर से बात करने वाले/वाली ने बात करते करते अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिये और अश्लील बातें करना शुरू कर दी लेकिन जिस पर इस प्रकार की कॉल आयी थी उन्हें ये नही पता था कि उनका वीडियो कॉल करने वाला रिकॉर्ड कर रहा है इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उधर से उनका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी देते हुए उनके खाते में रुपए डालने की बात की गई | कुछ लोग इस ब्लैकमेलिंग का शिकार भी हो गए वहीं कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की।क्षेत्र के लोगों ने जब इस पूरे मामले की जानकारी सीओ अनिरुद्ध सिंह को दी तो उन्होंने लोगों से साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की | उन्होंने कहा अब तक लगभग 10 मामले उनके संज्ञान में आ चुके हैं ब्लैकमेलरों ने साइबर अपराध का एक नया तरीका इजाद किया है जिसमें वह बात करने वाले का फोटो या वीडियो कॉलिंग के जरिए  लेते हैं और उसके बाद एडिटिंग के द्वारा उसके अश्लील वीडियो वायरल कर उससे ब्लैकमेलिंग की घटना को अंजाम देते हैं इसको लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई है नंबरों को ट्रेस किया गया तो वह अन्य प्रांतों के निकले है | पुलिस जल्द से जल्द इन साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज