
उत्तर प्रदेश के शामली के कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार की सुबह बरसात के चलते एक घर की घर की छत भरभरा के गिर गई , जिसके चलते तीन मासूम सहित माँ की मौत हो गई |वही घटना में पिता -पुत्र भी घायल हो गए | घटना के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था | जैसे ही लोगो को घटना का पता चला तो क्षेत्र में सनसनी मच गई |शामली में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है | जिससे यहां के लोगो का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है | घटना की जानकारी होते ही जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए|

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कलन्दरशाह में शाहिद के परिवार के 6 लोग मकान सो रहे थे | अचानक बरसात के चलते मकान की कच्ची छत गिर गयी है.। जिसमे 3 बच्चो सहित माँ की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि बच्चों का पिता शाहिद और उसका एक बेटा चोटिल हो गया | हादसे की सूचना पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए | स्थानीय लोगो ने पुलिस प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगो को निकाला | सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला और उसके तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया | पुलिस के अनुसार मरने वालो में इरम, सुहेल , चन्दो और बच्चों की माँ का नाम अफसाना है। मृतक के पड़ोसियो की माने तो हादसा बरसात के चलते हुआ है| घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है |




