
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ऊपरी हिमालयी क्षेत्र और शिवालिक पर्वत मालाओं के शहर से नजर आते मनोहारी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया है शहर के स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र राणा के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र यहां से करीब 300 किमी और शिवालिक क्षेत्र करीब 60 किमी दूर है। 35 साल पहले तक हर शाम ऐसे नजारे सहारनपुर से दिखते थे। लॉकडाउन में पर्यावरण साफ है तो कुदरत भी अपनी मनोरम छटा बिखेर रही है। ऐसे में सहारनपुर से हिमालयी क्षेत्र और शिवालिक पर्वत मालाओं के नजारे एक बार फिर लम्बे समय बाद देखने को मिल रहे है |

जानकारी के मुताबिक गंगा और यमुना के दोआब में स्थित सहारनपुर शहर से शिवालिक और अपर हिमालयी क्षेत्र की पर्वत श्रृंखलाएं दिख रही हैं। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो चाइल्ड स्पेशलिस्ट एवं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में पहचान रखने वाले डॉ. विवेक बैनर्जी ने इस नजारे को अपने घर की छत से कैमरे में कैद किया है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सहारनपुर से पहाड़ दिखने लगे थे।

बरेली के लोगों ने पिछले वर्ष पहाड़ देखने का किया था दावा
बरेली में भी कोरोना काल में कुछ लोगो ने नैनीताल के पहाड़ देखने का दावा किया था और अपनी छतों से खड़े होकर पहाड़ों के फोटो वायरल किये थे | हालाँकि बरेली से नैनीताल की दूरी 135 किलोमीटर के आसपास है |




