
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दूल्हे की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है | बताया जा रहा है कि सारी रस्मे बड़ी राजी ख़ुशी हो रही थी , इसी दौरान खाने की रस्म आई तब दूल्हे ने बुलेट की मांग रख दी | दूल्हे की बुलेट की मांग रखते ही सब बिगड़ गया | लड़की पक्ष के नाराज लोगो ने दूल्हे राजा को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई करके सबक सिखाया | मौके पर पहुंची पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ मुकदमा लिखकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी |

बताया यह भी जाता है कि दूल्हे ने खाने की रस्म के दौरान बाइक की जगह बुलेट की डिमांड रख दी, इस पर ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। जानकारी के मुताबिक घटना पांच दिन पूर्व की है।जायस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 मई को बारात रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव से आई थी। दूल्हा मोहम्मद आमिर पुत्र इमरान सजधज कर स्टेज पर बैठा था। बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने पर घरातियों ने बारात वालों की खूब आवभगत की, हंसी खुशी निकाह की रस्म अदा की गई और बारातियों ने दावत खाई। इसी बीच दूल्हे ने खाने की रस्म के दौरान बाइक की जगह बुलेट की डिमांड रख दी। लड़की के पिता ने उसकी यह डिमांड भी मान ली और बुकिंग होते ही बुलेट गाड़ी देने को राजी हो गए। लेकिन दूल्हा व उसका पिता अड़ गए कि बुलेट के साथ ही विदाई होगी । बात इतनी बढ़ी की ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बनाकर जमकर पीटा। वहीं जब दूल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने दहेज लोभियों के घर जाने से इंकार कर दिया।सूचना पाकर जायस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे व उसके पिता को कोतवाली ले आई। कोतवाली में दोनों पक्षों में घंटों वार्ता चली | अंत में बात का हल न निकालने पर दूल्हे ने तलाक देकर पीछा छुड़ाया। प्रभारी कोतवाली अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि दूल्हे और उसके पिता समेत 7 लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।
देखिये यह वीडियो




