वसीम रिज़वी के बयां से नाराज मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने पुलिस से की शिकायत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली: शिया वक़्फ बोर्ड लखनऊ का सदस्य वसीम रिज़वी ने एक बार फिर क़ुरान शरीफ के ख़िलाफ अपना बयान दिया है।
इस सन्दर्भ में आल इंडिया तन्ज़ीम उलमा -ए -इस्लाम ने कड़ा क़दम उठाते हुए विभिन्न जगहों पर वसीम रिज़वी के ख़िलाफ पुलिस में कम्पलेन दर्ज कराई है

तन्ज़ीम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने आज शाम 5:15 पर लीगल एडवाइज़र अधिवक्ता तसव्वुर हुसैन के साथ थाना कोतवाली बरेली में वसीम रिज़वी के खिलाफ एक कम्पलेन की है ।जिसमे कहा है कि प्रार्थी इस्लाम धर्म का मानने वाला है और क़ुरान वा हदीस में आस्था रखता है,
वसीम रिज़वी ने अल्लाह तआला द्वारा आसमान से नाज़िल की गई किताब क़ुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाकर नया क़ुरान शरीफ लिखा है ,तथा प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर नये क़ुरान शरीफ को मान्यता देने हेतु आग्रह किया है ।
इस से पहले भी वसीम रिज़वी ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिट पिटीशन दाख़िल की थी कि क़ुरान शरीफ में से 26 आयतें हटा दी जाएं, जिस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी रिट को ख़ारिज कर दिया और उस पर 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया और आगे से इस तरह का कृत्य ना करने का आदेश दिया ।

शिकायती पत्र में आगे कहा गया है कि वसीम रिज़वी का ये कृत्य हम सभी इस्लाम के मानने वालों की आस्था के विरुद्ध है , तथा इस से हम सभी को गहरा आघात पहुँचा है,
वसीम द्वारा किए गए इस कृत्य से मुझ प्रार्थी वा क़ुरान के मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
वसीम ने ये अपराधिक कार्य किया है जो क़ानून के अन्तर्गत अपराध वा दण्डनीय है इसलिए वसीम के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाए ।मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने बताया कि वसीम के विरुद्ध संगठन के ज़िम्मेदारान अलग अलग शहरों में मुक़दमा दर्ज करा रहे हैं। लखनऊ में मौलाना आज़म हशमती ,लखीमपुर में मौलाना अशफाक़ अहमद , बहराइच में अब्दुल हक क़ादरी और दिल्ली में क़ारी सग़ीर अहमद रज़वी ने पुलिस में कम्पलेन की है ।मौलाना ने बताना कि पूरे देश भर में 100 F.I.R.दर्ज कराई जायेगीं ।जब तक ये मलऊन शख़्स जेल की सलाखों में नहीं होगा तब तक हम शान्त नहीं बैठेगें।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment