बरेली : सूदखोरों से परेशान शिक्षक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो किया वायरल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सूदखोरों का आतंक जारी है। हालांकि पुलिस सूदखोरों के खिलाफ अभियान चला रही है। वही मीरगंज थाना क्षेत्र में एक टीचर ने सूदखोरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और मौत से पहले से एक वीडियो वायरल करके आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की । जानकारी के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र के संजयपुर के रहने वाले चंद्रपाल ने शहर के तीन लोगों से सूद पर पैसा लिया था और वह सूदखोरों को उनकी रकम को काफी ब्याज के साथ वापस कर चुका था इसके बाद भी उसे सूदखोरों उसे परेशान कर रहे थे। चंद्रपाल ने सूदखोरों से परेशान होकर 28 जून को एक खेत पर जाकर जहर खा लिया। जैसे ही मामले की जानकारी परिवार को लगी तो परिवार ने चंद्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज चंद्रपाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 जून को मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज के गांव संजयपुर में रहने वाले चंद्रपाल गंगवार ने आत्महत्या का प्रयास किया था। आज चंद्रपाल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। चंद्रपाल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें तीन लोगो को जिक्र किया गया है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज