
रिंटू वर्मा
बीजेपी नेता व पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 8 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में अपने निजी धन से 51 51 हजार रुपए के चेक सौंपे। वरुण गांधी ने इस दौरान कहा कि यह समय लोगों की मदद करने का है क्योंकि कोरोना में लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं अगर इस समय भी लोग मदद नहीं कर पाए तो किस समय करेंगे। इसलिए वह लोगों की आर्थिक मदद कर रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते भी पीलीभीत आएंगे और अब वह ब्लॉक वाइज लोगों को जाकर मदद करेंगे ताकि लोगो की जो आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है उससे वह लोग उभर सके।
Author: cradmin
Post Views: 36




