जानिए जुलाई माह का राशिफल ,प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा से 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

जुलाई माह का राशिफल,

मेष– यह महीना कैरियर की दृष्टि से मिलाजुला रहेगा।

– नौकरी पेशा जातकों के लिए नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।

– व्यापार/ कारोबार में बरकत होगी।

– प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को यह महीना परिश्रम वाला होगा।

– उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है।

– विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

– इस माह आपको कमर दर्द, छाती या फेफड़ों में कोई तकलीफ हो सकती है।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-प्रत्येक मंगलवार को चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं।
—————–———

वृषभ- कैरियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

– व्यापार‌/ कारोबार अच्छी गति से चलेगा।

– स्वरोजगार और नौकरी करने वाले जातकों के लिए सफलता के उत्तम योग बन रहे हैं।

– सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग हैं।

– शिक्षा की दृष्टि से यह माह बेहतरीन रहेगा, और सफलता मिलेगी।

– पारिवारिक जीवन में अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा।

– सर्दी, जुकाम जैसी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय- प्रतिदिन गौ माता को अपने हाथों से हरा चारा खिलाएं।

– पीपल के वृक्ष पर मिश्री चढ़ाएं।
————————–

जानिए जुलाई माह का राशिफल ,प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा से 

मिथुन- यह महीना करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा।

– कार्यक्षेत्र में स्थितियां सुधरेगी और कामकाज बेहतर होगा।

-व्यवसाय करने वाले जातकों को यात्रा के योग बन रहे हैं।

– उच्च शिक्षा हेतु प्रयासरत छात्रों के लिए अच्छा समय है।

– दांपत्य जीवन में टकराव देखने को मिल सकते हैं।

– इस माह खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा नहीं तो, आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है।

– इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,सावधानी बरतें।

उपाय- भगवान गणेश को दुर्वांकुर चढ़ाएं।

– शुक्रवार को मां दुर्गा पर लाल गुड़हल फूल अर्पित करें।
————————-

कर्क -यह माह मानसिक तनाव वाला हो सकता है।

– कैरियर की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा।

– शनिदेव के कारण व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं।

– प्रेम की दृष्टि से इस महीने संभल कर रहना होगा।

– पारिवारिक दृष्टि से यह समय अनुकूल है।

– स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको सावधान रहने की जरूरत है।

– शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

– नौकरी में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

उपाय- मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।

– हर सोमवार को पानी या दूध को साफ पात्र में सिराहने रखकर सोएं।
————————–

सिंह- करियर के लिहाज से जुलाई का महीना शुभ फलदायक रहेगा।

– नौकरी पेशा जातकों को यह माह बहुत ही अनुकूल है।

– व्यापार में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं।

– इस महीने प्रेमी युगलों में मतभेद हो सकते हैं।

– छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।

– इस महीने परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

– सरकारी क्षेत्र से लाभ के प्रबल योग हैं।

– स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना कुछ कष्ट कारक हो सकता है।

उपाय- हर दिन पिताजी के चरण छुए।

– आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
————————–

कन्या- यह महीना कैरियर की दृष्टि से उत्तम रहेगा।

– कार्य क्षेत्र में प्रबल सफलता के योग हैं।

– नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

-छात्रों को पढ़ाई लिखाई में बाधाएं आ सकती हैं।

-परिवार से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है।

– प्रेमी युगलों के लिए महीना मुश्किल भरा होगा।

-इस इस महीने आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आमदनी में वृद्धि होगी।

उपाय- प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें, गणेश की उपासना करें।

– घर से बाहर मीठा खाकर निकले।
————————-

तुला- कामकाज की दृष्टि से महीना अच्छा रहेगा।

– इस महीने नौकरी पेशा लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

– व्यापारियों के लिए महीना सफलता दायक होगा, लेकिन भागदौड़ ज्यादा रहेगी।

– छात्रों के लिए यह महीना सफलता दायक रहेगा।

-धनागमन के लिहाज से यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है।

– स्वास्थ्य को लेकर महीने के पूर्वार्ध में सतर्क रहें।

– परिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी।

-प्रेम संबंधों में महीना मजबूती प्रदान करने वाला होगा।

उपाय- विष्णु सहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें।

– घर से गंगा जल पीकर निकलें।
————————–

वृश्चिक- कामकाज और कैरियर की दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव के साथ लाभ देने वाला रहेगा।

– नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।

– बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय सफलता दायक रहेगा।

– उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है।

– परिवारिक के लिए यह समय अत्यंत शुभ कारी रहेगा।

-स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है और खासकर पुराने रोगियों को।

– प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और नजदीकियां बढ़ेगी।

उपाय- भगवान सूर्य के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करें।

– प्रतिदिन सुबह-शाम माता-पिता की चरण सेवा करें।
————————–

धनु- यह महीना कैरियर की दृष्टि से उतार-चढ़ाव वाला होगा।

नौकरी पेशा लोगों के लिए -महीना बेहतरीन साबित होगा।

– महीने के उत्तरार्ध में बिजनेस से अच्छी आमदनी की योग बनेंगे।

– खर्चो पर अंकुश रखें नहीं तो, आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

– विद्यार्थियों के लिए यह महीना निराश करने वाला हो सकता है। पठन-पाठन से ध्यान भटक सकता है।

– प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

– स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको विशेष सावधानी अपेक्षित है।

उपाय- घर से बाहर केसर का तिलक लगाकर निकले।

-प्रत्येक रविवार को तांबे के पात्र से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
————————–
मकर- कामकाज कैरियर की दृष्टि से महीना बेहतरीन रहेगा।

– महीने के पूर्वार्ध में नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है।

-कोई नया प्रोजेक्ट या नया काम शुरू हो सकता है।

– विद्यार्थियों के लिए समय सफलता दायक रहेगा।

-इस महीने परिवारिक सुख के प्रबल योग है।

-धना गमन के नए स्रोत खुल सकते हैं, पुराने स्रोतों से भी भरपूर आमदनी होगी।

-प्रेम संबंधों में सामंजस्य भरपूर रहेगा।

-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें योग अवश्य करें।

उपाय- कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।

– प्रतिदिन भगवान गणेश के श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, और दुर्वांकुर अर्पण करें।
————————–

कुंभ- नौकरी पेशा लोगों के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

– कामकाज की दृष्टि से समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।

– व्यापार के लिहाज से महीने का पूर्वार्ध ज्यादा अच्छा रहेगा।

छात्रों के लिए पठन-पाठन के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा।

-शासन प्रशासन से भरपूर सहयोग मिलेगा।

– इस महीने यात्राओं के योग बन रहे हैं।

-आपका व्यवसाय सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है तो भरपूर लाभ मिलेगा

परिवार में संवाद हीनता की स्थिति खत्म होगी, मतभेद दूर होंगे, और अपनापन बढ़ेगा।

उपाय- प्रतिदिन सूर्य को अर्घ देकर उपासना करें।

– अंधे, अपंगो, सेवकों और सफाई कर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।
————————–

मीन- यह महीना प्रयास से विशेष सफलता प्राप्त करने वाला रहेगा।

-नौकरी पेशा लोगों को काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

-आपके अपने प्रयास से कारोबार में अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं।

-संपर्कों से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लाभ भी हो सकता है।

-प्रतियोगिता परीक्षा आदि के लिए भी छात्राओं को अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी।

-आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह महीना सुखद और धना गमन कराने वाला रहेगा।

-आय के स्रोत बनेंगे पुराने स्रोतों से भरपूर आय होगी अचानक धन लाभ भी हो सकता है रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

-प्रेम संबंधों के लिए महीना आनंद और उमंग से भरपूर रहने वाला है।

उपाय- प्रतिदिन चमेली के तेल का एक दीपक जलाकर हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष रखें, और बजरंग बाण का पाठ करें।

– महिलाओं का भूलकर भी अपमान ना करें।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज