सूर्य देव की कृपा से आज किसका दिन बीतेगा बहुत उत्तम- और किसको होगा धन लाभ- जाने अपना राशिफल.

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल, 04 जुलाई
रविवार- 04- जुलाई -सन2021 ईसवी. दसवीं तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
अश्वनी नक्षत्र सुबह 9:04 तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र, चंद्रमा मेष राशि में.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा. सामाजिक क्षेत्र की गतिविधियों में अधिकांश समय लगेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- खर्चे की अधिकता रहेगी परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग लेना पड़ेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज लाभ प्राप्ति का दिन है प्रयास करने पर धन लाभ संभव है. मन प्रसन्न रहेगा.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- यदि आप मेडिकल क्षेत्र से हैं तो आज आपका व्यापार ठीक-ठाक रहेगा. अधिकांश समय मौज मस्ती में गुजरेगा खानपान की व्यवस्था ठीक-ठाक रहेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- भाग्यवश खर्चे की अधिकता होगी धर्म कर्म से ऊर्जा बनेगी और उससे कई काम बन सकते हैं. खर्चे की अधिकता बनी रहेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. यात्रा में चोट चपेट से बचें.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सरकारी नौकरी वाले जातकों को आज भागदौड़ अधिक और काम भी अधिक रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है शत्रु पक्ष तनाव दे सकता है. भाग्य भी साथ नहीं देगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- किसी मित्र अथवा संतान के कारण मन तनावग्रस्त हो सकता है मित्रों का सहयोग मिलेगा खानपान पर खर्च की अधिकता रहेगी. कर्ज से परेशान हो सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत होगा बहुत छोटे समय के लिए कोई तनाव भी मिल सकता है. जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- परिश्रम की बहुत अधिकता रहेगी उसके हिसाब से स्वास्थ्य बढ़िया नहीं रहेगा. शरीर में धातुओं की कमी रहेगी शरीर गिरा गिरा रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धन प्राप्ति के लिए आज का दिन अच्छा है किसी मित्र अथवा संतान से लाभ मिल सकता है.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment