
बरेली | करोना की तीसरी लहर की तैयारी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाहन पर धरना प्रदर्शन किया | धरना प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दामोदर दास पार्क से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया | इस मौके पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाअधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन सौंपते हुए आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना काल की तीसरी लहर की तैयारी के नाम पर चिकित्सा उपकरणों में उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चो को बचाने के लिए सरकार ने 10 लाख का वेंटिलेटर 22 लाख में खरीदा गया | योगी सरकार में भ्रष्टाचार सरकार है। भाजपा नेता जनता की जेब काट कर अपनी कोठिया बना रहे हैं । ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष जनक प्रसाद, जिला प्रवक्ता शाने आलम अंसारी, राजकुमारी जी, सुमित जी, महानगर उपाध्यक्ष त्तनवीर विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण भारद्वाज जी, सफदर हुसैन जिला महासचिव के साथ तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |




