भगवान विष्णु की कृपा से आज किस-किस को होगा लाभ- जाने अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल,8 जुलाई दिन गुरुवार

गुरुवार-08- जुलाई -सन2021 ईसवी. चतुर्दशी तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा मिथुन राशि में सुबह 7:40 के बाद.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक, पे फोन, 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- परिश्रम की अधिकता रहेगी भागदौड़ अधिक करना पड़ेगी घरेलू / सार्वजनिक हित के कार्यों को करने में समय लगे.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- प्रयास करने पर आज धन प्राप्ति के योग बनते हैं. परिश्रम की अधिकता रहेगी नौकरों का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा लेखन का कार्य करने वालों के लिए आज का समय अच्छा है. प्रयास करने पर धन प्राप्ति के भी अवसर मिलेंगे.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- . आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा मन भी परेशान रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, हरी सब्जी का कार्य करने वाले, और लेखन का काम करने वाले आज लाभ में रहेंगे.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- सरकारी कार्यों को करने में आज सफलता प्राप्त हो सकती है अधिकारी वर्ग की अनुकूलता रहेगी. प्रयास करने पर कुछ लाभ संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी बृहस्पति पर चल रही है कर्ज हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज फलित होंगे. धर्म कर्म का लाभ मिलेगा यदि आप धार्मिक हैं धर्म कर्म का कार्य करते हैं तो आज भाग्य साथ देगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता अनैच्छिक यात्रा होगी. आज मन हल्का तनावग्रस्त हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. छोटी यात्रा भी हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता शत्रुओं से सावधान रहें. कुछ पैसा अधिक खर्च होगा. आमदनी कम खर्चा अधिक रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- संतान के हित चिंतन में समय लगेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन करने का उत्तम समय है. प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता उत्पन्न होगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत होगा मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. इस पूरे वर्ष स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

* इस राशिफल के प्रायोजक हैं.
pandey movies.bareilly.
सिनेमैटिक वीडियो बनवाने के लिए, बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए संपर्क
-Lucky pandey.bareilly.
9627167428.

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज