
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक नाबालिग के साथ डेढ़ माह पूर्व दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं दुष्कर्म के आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैl जानकारी के मुताबिक थाना बंडा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाले आकाश तथा सोनू ने 22 मई को बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर पड़ोस के खाली मकान में ले गए जहां पर आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया | दुराचार करने के दौरान दूसरे आरोपी ने उसका वीडियो बनाया। दुराचार की इस घटना के बाद पीड़िता अपनी सुध बुध खो बैठी और इसके बाद आरोपियों ने बुधवार को पीड़िता का दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया| पीड़िता के परिजनों ने जब वायरल वीडियो देखा इसके बाद पीड़िता के परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने गए | तब आरोपियों के परिजनों ने कहा चुपचाप अपने घर चले जाओ बरना यह वीडियो पूरे भारत में वायरल कर देंगे। जब पीड़ित लड़की को वायरल वीडियो के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए और वह आत्महत्या करने के लिए दौड़ पड़ी| इस दौरान परिजनों ने उसे समझा कर शांत कराया। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाने गये और उन्होंने पुलिस में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है| पुलिस का कहना है कि जल्द दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा | पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेई ने बताया कि थाना बंडा के रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाले आकाश तथा सोनू ने 22 मई को बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर पड़ोस के खाली मकान में ले गए जहां पर आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया | दुराचार करने के दौरान दूसरे आरोपी ने उसका वीडियो बनायाl पुलिस ने एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है , दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है |




