
दैनिक राशिफल, 09 जुलाई
शुक्रवार-09- जुलाई -सन2021 ईसवी. अमावस्या तिथि (शनिवार की सुबह 5:24 तक रहेगी), कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा मिथुन राशि में.
अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक, पे फोन, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- परिश्रम की अधिकता रहेगी, यदि वाणी पर नियंत्रण नहीं रहा तो धन का लाभ होते होते रह जाएगा. आज अचानक धन लाभ होने का भी योग है. सीधी आंख में परेशानी हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- परिश्रम के बल पर धन लाभ हो सकता है परंतु बुद्धि पर नियंत्रण रखें तनाव हो सकता है, मित्रों से धन लाभ संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन लगभग सामान्य सही रहेगा. व्यर्थ के झंझटों और खर्चों से दूर रहें.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- मन बहुत बढ़िया नहीं रहेगा पैसे की तंगी मन को परेशान करेगी. बुद्धि का प्रयोग करने से अचानक झटके से लाभ भी हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज रात का दिन है प्रयास करना चाहिए लेखन का कार्य करने वाले विशेष लाभ में रहेंगे. एकाउंट्स वाले और हरी सब्जी के कार्य करने वाले जातक आज मुनाफे में आ सकते हैं. व्यापारिक उलझन बनी रहेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- कार्य के संबंध में आज विशेष दौड़ भाग रहेगी व्यापारी वर्ग नया ऑर्डर नए अनुबंध प्राप्त सकता है, पूजा पाठ मैं व्यवधान आ सकता है. किसी साधु का दिया आशीर्वाद आज फलित हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- भाग्य साथ देगा पूजा पाठ में मन लगेगा पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म से आज व्यापार वृद्धि संभव है भागदौड़ विशेष रूप से रहेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है कार्य के संबंध में भागदौड़ हो सकती है, जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है अथवा मूत्र संबंधी परेशानियां होंगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन लगभग सामान्य सा है विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जो जातक विवाह योग्य उनके विवाह की बात चलेगी, व्यर्थ के खर्चे और शत्रु मानसिक पीड़ा दे सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- खर्चे की अधिकता से मन परेशान रहेगा, संतान के कारण मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा. धूर्त किस्म के अत्याधिक चालाक मित्रों से सावधान रहें.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता उत्पन्न होगी मित्र साथ देंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन करने हेतु समय अच्छा है. पेट में पीड़ा हो सकती है. वायु संबंधी कष्ट संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा यश मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी छोटे भाई बहन नौकरों के सहयोग से कार्य सिद्धि
विशेष -आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. इस पूरे वर्ष स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




