
दैनिक राशिफल -4 जुलाई
बुधवार–04- जुलाई -सन2021 ईसवी. चतुर्थी तिथि, शुक्ल पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
पूर्वाफाल्गुनीनक्षत्र, चंद्रमा सिंह राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता, शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए समय शुभ है, व्यापार में वृद्धि और परिश्रम की अधिकता.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- धन की व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता है दौड़ भाग बनी रहेगी, छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – परिश्रम का पूर्ण फल मिलेगा भाग्य साथ देगा बुद्धि चातुर्य से आज काम बनेंगे.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे हालांकि प्राप्त धन शीघ्र ही खर्च हो जाएगा. मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य में सुधार.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- कितने दिनों की तुलना में स्वास्थ में सुधार रहेगा बुद्धि चातुर्य से लाभ होगा मौज मस्ती में भी धन खर्च हो, कोई शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता भागदौड़ बनी रहेगी अपना नाम मिले सरकारी काम में बाधा है देरी से काम बनेगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है प्रयास करने पर लाभ अर्जित होगा मित्रों का सहयोग मिलेगा भाग्य साथ देगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – सरकारी कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा रहे नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज कार्य की अधिकता वाला दिन है.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- पूर्व समय में किए गए प्रयास आज फलित होंगे किए गए दान पुण्य का लाभ मिलेगा बुजुर्गों से आशीर्वाद का आज लाभ मिल सकता है.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन दौड़ भाग भरा रहेगा, कर्ज अथवा मर्द की चिंता बनी रहेगी. दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन सामान्य शुभ है जो जातक विवाह के योग्य उनको विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




