
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के मेन बाजार में मौजूद किराना स्टोर की दुकान से बाइक से आये दो लोगो में से एक युवक दुकानदार को चकमा देकर 19 हजार रुपये के नोटो का हार लेकर फरार हो गया।जबकि उसके साथ आया दूसरा व्यक्ति वही बैठा रहा गया।पहले तो बैठा व्यक्ति फरार युवक को जानने से इनकार करता रहा।लेकिन जब दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कड़ाई से की तो उसने घर से 19 हजार रुपये मंगाकर दुकानदार को वापस कर दिए। रुपये वापस मिलने पर दुकानदार ने कार्यवाही करने से मना कर दिया।
कस्बा के मेन बाजार में अजय कुमार का किराना स्टोर मौजूद है। वह किराना के साथ साथ नोटो के हार भी बेचने का काम करते है।मंगलवार को करीब 11 बजे बाइक से दो लोग उनकी दुकान पर आए और नोटो के हार की सौदा करने लगे। उनमे से एक जो युवक था। जब दुकानदार दूसरे ग्राहक को सौदा देने लगा तब वह 19 हजार का हार लेकर चला गया।ग्राहक को चलाने के बाद जब दुकानदार ने हारो की गिनती की तो एक हार नही देखकर उसके होश उड़ गए।
दुकानदार ने बैठे व्यक्ति से कहा कि आपके साथ वाला नोटो का हार लेकर कहाँ गया है।तो उसने उसे जानने से इनकार कर दिया। तब दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर बैठे व्यक्ति को पुलिस को सौप दिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह उसे नही जानता वह तो रास्ते मे उसकी बाइक पर बैठ गया था। लेकिन जब चौकी प्रभारी दुष्यंत गोस्वामी ने शख्ती की तो उसने जानने से तो इनकार ही किया।लेकिन घर से 19 हजार रुपये मंगाकर दुकानदार को वापस कर दिए। जिससे दुकानदार ने कार्यवाही कराने से इनकार कर दिया।




