
दैनिक राशिफल, दिन बुधवार
बुधवार 21- जुलाई -सन2021 ईसवी. द्वादशी तिथि, शुक्लपक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
जेष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा शाम 17:21 पर धनु राशि में आएगा.
**- चातुर्मास व्रत आरंभ
*- शाक( पत्ते वाले साग)त्याग व्रत आरंभ
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- सूर्योदय से शाम तक का समय तनाव वाला रहेगा शाम को समय में कुछ सुधार आएगा यदि कुछ पुण्य कर्म से होंगे तव धन लाभ हो सकता है. शाम का समय मंदिर में बिताना अच्छा रहेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- आज आपको कुसंग से बचना है, यदि मन को नियंत्रण में नहीं रखा और कुसंग में फंस गए तव शाम को हानि होगी, शाम का समय व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है हल्की यात्रा भी हो सकती है पैसे की तंगी हो जाएगी.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है जमा धन पूंजी का कुछ हिस्सा दवा इत्यादि पर खर्च होगा. छिपे हुए रोग और छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें. शाम का समय सामान्य शुभ बीतेगा-यदि धर्म कर्म से जुड़े होंगे तब.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- छुपी हुई गूढ़ विद्याओं में रूचि जागृत हो सकती है , ऐसे मित्रों जिन्होंने पूर्व समय में तनाव दिया हो उनसे दूर ही रहे शाम का समय धन की कमी और रोग की वृद्धि वाला होगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- दिन का अधिकांश समय घरेलू उलझनों में बीतेगा. यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में हैं आज किए गए कार्य भविष्य में लाभ दे सकते हैं. शाम का समय किसी मित्र की सहायता से अच्छा बीतेगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज दिन भर परिश्रम का दिन है परिश्रम से ही लाभ अर्जित हो पाएगा व्यापारिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है शाम को धन की कमी महसूस होगी.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- धन प्राप्ति की दिशा में किया गया कार्य सफल होंगे प्रयास करना चाहिए. धर्म-कर्म का सामान बेचने वाले और कबाड़ का काम करने वाले व्यापारी लाभ में रहेंगे. शाम का समय संतान के हित चिंतन शिक्षा और ज्ञान अर्जन और परिश्रम करने में बीतेगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का पूरा दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, स्वास्थ्य संबंधी कोई तनाव या कोई उलझन बनी रहेगी शाम का समय अच्छा रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- पूरा दिन बाहरी दौड़ भाग में बीतेगा धन की कमी रहेगी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है शाम का समय लगभग अच्छा है.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- परिश्रम और धर्म कर्म से कुछ लाभ क्या क्या कर सकते हैं. परंतु प्राप्त धन को खर्च हो जाएगा. शाम को करते के अधिकता और धन का अभाव रहेगा. नसों नाड़ियों में दर्द बना रह सकता है.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता व्यर्थ की उलझनें लगी रहेंगी अधिकारी वर्ग से हल्का तनाव मिल सकता है शाम का समय कुछ अच्छा रहेगा मन प्रसन्न रहेगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी संतान को लेकर मन परेशान रहेगा शाम का समय व्यापारिक दृष्टिकोण से भागदौड़ वाला हो सकता है. पिता/ सास को लेकर भी मन परेशान हो सकता है.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




