
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख के साथ बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार की दोपहर 11:30 बजे पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके लिए प्रशासन की ओर से मीरगंज एसडीएम ममता मालवीय ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख किरन यादव को गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद ब्लाक प्रमुख किरन यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सभागार में ही एक साथ शपथ दिलाई गई। इसके बाद पहली बैठक हुई बैठक सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सत्येंद्र यादव वीडियो प्रणय कृष्ण कुमार एडीओ पंचायत बरकत अली ग्राम विकास अधिकारी छत्रपाल गंगवार, मोर पाल गंगवार, रचित अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, श्वेता पाल, जितेंद्र गंगवार, अतुल सक्सेना, खरग सेन, शेर सिंह गंगवार थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी मय फोर्स के मुस्तैद रहे।




