मीरगंज में ब्लाक प्रमुख और बीडीसी ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श

मीरगंज : निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम समेत प्रशासकीय अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम ब्लाक कार्यालय में होने के बाद पहली बैठक करके कोरम पूरा किया गया।

मीरगंज में ब्लॉक में चुनाव संपन्न होने के बाद ब्लॉक प्रमुख और 83 बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए थे। उनकी शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद दो बजे के बाद दो चरणों में रखा। पहला चरण 2 बजे से शुरू हुआ। जिसमें ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ली। दूसरे चरण में बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली।

ब्लाक प्रमुख और बीडीसी की शपथ ग्रहण कराने के लिए ब्लाक कार्यालय को चुना गया था। हालांकि सुबह से बारिश होने की वजह से कई जगह आयोजनों में व्यवधान भी पड़े। इसमें मीरगंजके ब्लाक प्रमुख और बीडीसी को एसडीएम मीरगंज ममता मालवीय ने शपथ दिलाई।और फतेहगंज पश्चिमी में एसडीएम मीरगंज,द्वारा शपथ दिलाई गई।
मीरगंज में ब्लाक प्रमुख और बीडीसी ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार

जिला सहकारी बैंक रामपुर के चेयरमैन देव करन गंगवार ने कहा कि ब्लॉक विकास की नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी उनकी कामना है।ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पद के रूप में शपथ लेने के बाद गोपाल कृष्ण गंगवार ने क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।और पहली बैठक की। इस मौके पर समस्त ब्लॉक कर्मचारियों के अलावा मुख्य रूप से डॉ महिपाल गंगवार ,सोमपाल शर्मा ,तेजपाल सिंह फौजी , निरंजन यदुवंशी ,संजय चौहान ,भगवान सिंह , राजीव गुप्ता , ओमपाल गंगवार ,राजीव गंगवार ,अशोक मोहन गंगवार ,रमेश कुर्मी , राजू भारती ,तरुण गंगवार ,डॉ भीम सेन तुरैहा ,जग्गू कुर्मी आदि मौजूद रहे.बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बीडीओ मीरगंज के रूप में किया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment