
पंकज गुप्ता
बदायूं | बिजली विभाग की लापरवाही के मामले जिले में अक्सर सामने आते रहते हैं | ताजा मामला शहर के सिविल लाइन इलाके का है यहां 60 वर्षीय दिव्यांग हरिओम की दुकान के आगे बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर का प्लेटफार्म बना कर उस पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है दिव्यांग दुकानदार का आरोप है कि तमाम जगह शिकायतें करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही ट्रांसफार्मर की वजह से उसका व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन इलाके के टंडन प्लाजा के सामने का है यहां पर हरिओम नाम के 60 वर्षीय दोनों पैरों से विकलांग व्यक्ति की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है जिस पर आसपास के मोहल्लों के तमाम बच्चे दिनभर अपनी साइकिलें ठीक करवाने आते हैं अभी तक इस एरिया का ट्रांसफार्मर हरिओम की दुकान से बाहर रोड की साइट रखा हुआ था जिसे सड़क के चौड़ीकरण के नाम पर वहां से हटाकर हरिओम की दुकान के ठीक बाहर नाले के ऊपर प्लेटफार्म बना कर रखने की कार्यवाही विद्युत विभाग द्वारा की जा रही है | गौरतलब है कि हरि ओम बचपन से ही दोनों पैरों से विकलांग हैं और उनके परिवार के जीवन यापन का यह साइकिल मरम्मत की दुकान ही एकमात्र सहारा है दुकान के ठीक बाहर ट्रांसफार्मर लगने के बाद दुकान पर आने वाले ग्राहकों की संख्या बहुत सीमित रह गई है हरिओम का कहना है कि दुकान पर काम करने वाले लड़के भी अब यहां पर करंट के डर से काम करने से कतराने लगे हैं।
हरिओम ने तमाम अधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन उसके बावजूद उनकी कही भी सुनवाई नहीं हुई | हरिओम का कहना है कि पूर्व में भी ट्रांसफार्मर से कई हादसे हो चुके हैं अभी पिछले दिनों दुकान के सामने की तरफ बैंक के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के फटने से उसकी टंकी से खोलता हुआ तेल एक चाय विक्रेता के ऊपर गिर गया था जो बुरी तरीके से घायल हुआ था | उसे भी विभाग द्वारा अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया | अब उनकी दुकान के ठीक बाहर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जिससे उनका व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो जाएगा।
Author: cradmin
Post Views: 44




