
मेरठ | थाना कोतवाली क्षेत्र के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर नौ में शुक्रवार को मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगो की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | बताया जाता है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग मस्जिद में बैठकर जुमे की नमाज अदा कर रहे थे| तभी अचानक मस्जिद के ऊपर बने कमरे की दीवार गिरने से लोग उसमें दब गए , घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मस्जिद की ओर दौड़ पड़े वही प्रशासन भी मामले की जानकारी होते ही हरकत में आ गया | मौजूद लोगो में घायलों को निकालकर पड़ोस के नर्सिंग होम में भर्ती कराया साथ ही मलबे में दबे लोगो को बाहर निकाला निकालने का काम जारी है | फिलहाल पुलिस ने अभी तक इस घटना में 2 लोगों के मरने की पुष्टि की है ।

जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर नजर बनाये हुए हैं | वही प्रशासन दीवार के गिरने का कारण की भी पता लगाने की भी कोशिश कर रहा है | माना यह भी जा रहा कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ है | शहर विधायक रफीक अंसारी का कहना है कि यह हादसा काफी गंभीर है और पुलिस प्रशासन का इसमें काफी सकारात्मक पहल रही है, घायल लोगों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिससे उनको समय पर उपचार मिला है । अभी राहत काम भी जारी है ,तो वहीं नगर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी भी राहत काम में जुटे हुए हैं ।




