बरेली: मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई।
मंडलायुक्त ने मेजर रोड प्रथम, द्वितीय और इंटीरियल रोड अंडर ग्राऊड भूमिगत बिजली के केबिलों आदि कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में शिथिलता न बरती जाए, परियोजनाओं का शीघ्र कार्य कराएं जाए। स्मार्ट सिटी के कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की सप्ताहिक मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयानुसार कार्यों को पूर्ण कराएं। उन्होंने मेजर रोड प्रथम के निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर सम्बन्धित ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में पूरी तैयारियों के साथ आएं।
बैठक में माननीय महापौर श उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, स्मार्ट सिटी के सीनियर जीएम वीके सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment