पैनी नजर सामाजिक संस्था ने मीडिया संस्थाओं पर छापे की कार्रवाही की निंदा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। केंद्र सरकार ने भारत समाचार चैनल के चीफ ब्यूरो बृजेश मिश्रा व उप्र के हेड वीरेंद्र कुमार व दैनिक भास्कर समाचार पत्र के कार्यालयों पर जो छापे मारे गए हैं उसकी पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने घोर निंदा करते हुए कहा कि क्या देश की जनता ने सरकार को लोकतंत्र की हत्या के लिए चुना है सरकार इस तरह के कृत्य करके लोकतंत्र को लहूलुहान कर क्या अपनी तारीफ करा रही है या फिर बदनामी , देश की 150 करोड़ हिंदुस्तानियों का यह देश ऐसे कृतियों के लिए क्या सरकार को कभी माफ कर सकेगा और इस तरह पत्रकारों पर हमले करवा कर क्या सच्चाई का गला घोट देगी सरकार ।लेकिन सच कहने वाले और भी आएंगे किस-किस का सरकार गला घोट आएगी पत्रकारिता लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है उन्होंने पत्रकारों के लिए एक संदेश भी दिया कि यदि जो पत्रकार अपने आप को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ मानते हैं वह स्तंभ की तरह निडर होकर कार्य करें सच्चाई का गला घोटने वालों को देश की जनता सबक सिखाएगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment