
बदायूं | बड़े बाजार में रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान से दो महिलाएं कपड़े चुराती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | दुकानदार ने मामले को भापते हुए पुलिस को बुला लिया | पुलिस ने व्यापारी की शिकायत को सही मानते हुए पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया | जानकारी के मुताबिक बदायूं के बड़े बाजार में सिपरा कलेक्शन और रानी गारमेंट्स की दुकान में कपड़े चोरी करती हुई दो महिलाएं सीसीटीवी में कैद हुई। दुकानदारों ने सीसीटीवी के आधार पर चोरी किये गये कपड़े उनके बैग से निकलवाये। दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले गई और उनसे पूछताछ शुरू कर दी | बताया जाता है कि कुछ समय से व्यापारियों के कपड़े चोरी हो रहे थे जिसके चलते व्यापारी अलर्ट पर थे | जैसे ही व्यापारियों को कपड़े चोरी होने का एहसास हुआ तो उन्होंने महिलाओं को पकड़ लिया |




