
बरेली | बारादरी क्षेत्र से सोमवार को वरदान (13 ) अचानक लापता हो गया था | इस सम्बन्ध में पुलिस ने बच्चे के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया था , तब से पुलिस लगातार बच्चे की बरामदगी करने की कोशिश कर रही थी | बरेली पुलिस ने सर्विलांस और सटीक जानकारी के आधार पर बच्चे को उसके मित्र अरबाज उर्फ अफसर रजा के पास से बरामद कर लिया |

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना बारादरी के अंतर्गत बालक वरदान शर्मा के अपहरण के बारे में ज्ञात हुआ है कि यह बच्चा अपने एक मित्र अरबाज उर्फ अफसर रजा पुत्र बन्ने अली निवासी ग्राम ललक गांव थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था। इसी से इनके जान पहचान हुई थी ।इसका मित्र मैसूर कर्नाटक में होटल पर काम करता है। अरबाज उर्फ अफसर रजा अपने एक अन्य दोस्त तथा इस बालक के साथ अपने गांव जनपद श्रावस्ती में गये थे। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। इसकी उम्र 15 वर्ष के आसपास है। इसने अपने घर बताया है कि वह अपने दो दोस्तों को लेकर मोहर्रम दिखाने के लिए आ रहा है। बच्चे को लेकर पुलिस की टीम श्रावस्ती से आ रही है।
सम्बंधित खबर जानने के लिए लिंक कर क्लिक कीजिये वीडियो गेम खेलने का शौकीन बच्चा हुआ लापता , पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी




