
दैनिक राशिफल, दिन गुरुवार
बृहस्पतिवार- 05-अगस्त-सन2021 ईसवी. द्वादशी तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा मिथुन राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा, अचानक धन लाभ होने की भी संभावना बनती है. गले के संक्रमण से बचें.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे परंतु मानसिक परेशानी बनी रहेगी. सिर दर्द बदन दर्द रहेगा,
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा बुद्धि के प्रयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है, प्राप्त धन शीघ्र ही खर्च हो जाएगा व्यर्थ के झगड़े झंझट से बचें.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है तनाव मिल सकता है खर्चे की अधिकता रहेगी बहुत प्रयास करने पर कुछ धन लाभ की आशा कर सकते हैं.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- लाभ की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. व्यापारिक स्थल पर परेशानी होगी. नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने अधिकारियों के पार व्यवहार से मन अच्छा नहीं रहेगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- व्यापारिक गतिविधियों के लिए आज का दिन अच्छा है, पूजा-पाठ और धर्म कर्म में बाधा उत्पन्न होगी. कर्म प्रधान कार्यों में सफलता, भाग्य प्रधान कार्यों में हानि.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन मिलाजुला रहेगा अनचाही यात्रा हो सकती है यात्रा में सावधानी रखें भाग्यवश कारोबार में वृद्धि.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है, भाग्य में कमी, तनाव रहेगा. शरीर में अच्छी ऊर्जा की कमी .अनचाही चीजों में खर्च.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ बीतेगा. व्यापारिक गतिविधियों के लिए दौड़ भाग करना होगी . पूर्व समय में लिए गए कर्ज से परेशानी होगी. रोग इत्यादि पर धन खर्च.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें जीवन साथी का भी स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा संतान/ मित्र से भी मन दुखी रह सकता है. पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न होगी. मित्र समय खराब करेंगे.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए समय लगभग सही है ,संतान के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें ,घर में कलेश होने पर चुप रहें. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन ठीक है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- घर में किसी क्लेश से मन परेशान हो सकता है संतान का व्यवहार मन को अच्छा नहीं लगेगा मन परेशान रह सकता है छोटे भाई बहन से भी व्यवहार के आधार पर मन अच्छा नहीं रहेगा.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




