सावन के महीने में त्रयोदशी तिथि को भगवान भोलेनाथ की किस राशि पर होगी विशेष कृपा, जाने अपना राशिफल.

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,शुक्रवार-06- अगस्त-सन2021 ईसवी

त्रयोदशी तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
आद्रानक्षत्र, सुबह 6:36 तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, चंद्रमा मिथुन राशि में.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- परिश्रम के बाद धन लाभ की आशा की जा सकती है, वाणी का प्रभाव तो खराब रहेगा, परंतु ज्ञानवान और वृद्धजन के सहयोग से लाभ हो सकता है.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- व्यापारिक लाभ होने की आशा है प्रयास करें. सरकारी कामकाज बनने में आसानी होगी अधिकारी वर्ग की अनुकूलता का लाभ मिलेगा.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – भाग्य की प्रबलता से श्रेष्ठ बुद्धि के द्वारा धन लाभ संभव है. वाणी का प्रभाव बना रहेगा. कुटुंब खानदान का सहयोग मिलेगा. बुद्धि चातुर्य से लाभ.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- समय खर्च वाला और तनावपूर्ण, जेब खाली की रहेगी, कर्ज लेने का मन भी हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- बाहरी क्षेत्रों से प्रयास करने पर कुछ लाभ अर्जित हो सकता है, जो जातक विवाह के योग हैं उनके विवाह की चर्चा चलेगी. कारोबार संबंधी कुछ दिक्कत आ सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- कारोबार सामान्य रहेगा भाग्य में अवरोध व्यापार में हानि, अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी सरकारी कामकाज में आसानी. परंतु लाभ नहीं. कर्ज लेना पड़ सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- धर्म कर्म से कुछ लाभ हो व्यापार में सुधार, अच्छे बुद्धिमान किस्म के मित्रों से मुलाकात संभव है. मित्र सहयोग से कुछ काम बनेंगे.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. अधिकांश समय घरेलू सुख सुविधाओं को जुटाने में लगेगा, समाज में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि. भाग्यवश कुछ कामों में अवरोध उत्पन्न होगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- सुबह सवेरे झगड़े से बचें, शेष दिन अच्छा बीतेगा. परिश्रम अधिक करना होगा. छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिल सकता है. कर्ज वृद्धि हो सकती है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- छिपे हुए रोग और छुपे हुए शत्रु से बचें. धन प्राप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे, वाणी का प्रभाव बना रहेगा.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- शिक्षा ज्ञान अर्जन के लिए समय लगभग ठीक है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. संतान के एक चिंतन में धन खर्च हो सकता है. धार्मिक विचारों की वृद्धि होगी.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- हल्का तनाव मिल सकता है, घर में खर्च की वृद्धि होगी, मन परेशान रह सकता है झगड़े से बचें.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज